महिलाएं समाज का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम-सीएम

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/992875101677859

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि पुरुष प्रधान समाज की पुरानी और रूढ़िवादी सोच को हमें पीछे छोड़ देना चाहिए।जब महिला परिवार का संचालन कर सकती है तो समाज को भी संचालित कर सकती है। यह बात आज मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में अयोजित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारम्भ के मौके पर कही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस में तीन चीजों पारदर्शिता, नैतिकता और ईमानदारी का होना जरुरी है तभी पुलिस की साख को जिन्दा रख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस में भी महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रहीं हैं। आजादी के बाद स्वर्गीय पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 73 और 74 में संशोधन करके उन्हें पंचायतीराज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व का मौका दिया और महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे है।महिलाओं को जब समाज में फैसले लेने का अधिकार मिलता है तो वे आत्मनिर्भर बनती हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध है और सरकार इस दिशा में काम कर भी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *