Video went viral accusing people of selling gram by spitting on it, Shimla police sent notice to three people
Shimla: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो (Video) तेजी से वायरल (viral) हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक चने बेचने वाले पर थूक लगाकर चने बेचने का आरोप लगाते नजर आ रहे हैं। हालांकि वीडियो (Video) में कहीं भी इस तरह की घटना स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देती।
इस वीडियो को लेकर शिमला पुलिस ( Shimla Police) ने गंभीर रुख अपनाया है। मामले की जांच करते हुए थाना सदर, शिमला Shimla ने 10 अप्रैल 2025 को वीडियो अपलोड करने वाले तीन लोगों—कलपना शर्मा, श्वेता और विजय—को नोटिस जारी किया है।
पुलिस द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि यदि इन आरोपों से संबंधित कोई ठोस सबूत या जानकारी उनके पास मौजूद है, तो वे इसे पुलिस के साथ साझा करें। अन्यथा, इस वीडियो को अफवाह फैलाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास माना जाएगा, और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
शिमला पुलिस ने यह नोटिस भारतीय न्यायिक प्रक्रिया संहिता (BNSS) की धारा 94 के तहत जारी किया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही झूठी या अप्रमाणित जानकारियां न सिर्फ कानूनन गलत हैं, बल्कि समाज में भ्रम की स्थिति भी पैदा करती हैं।
