First friendship and then betrayal, the process of blackmailing started from 2022, sometimes raped by calling in the forest, sometimes beaten up by taking in the car
shimla : पहले दोस्ती और फिर धोखा …. 2022 से शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग blackmailing का सिलसिला कभी जंगल में बुलाकर किया दुष्कर्म , तो कभी कार में ले जाकर की मारपीट और इतना ही नहीं, पैसे ऐंठने की भी कोशिश की, ये सब हुआ हिमाचल की राजधानी शिमला में. सबसे पहले तो पूरा मामला आपको बताते है की कैसे एक दोस्ती हैवानियत में बदल गई.
ब्लैकमेलिंग, रेप और मारपीट का आरोप
एक युवती ने अपने ही परिचित युवक पर ब्लैकमेलिंग blackmailing , रेप और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने न सिर्फ उसका अश्लील वीडियो बनाया, बल्कि वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। पुलिस के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता की आरोपी मनीष से पहली मुलाकात 2019 में हुई थी।
बहन के माध्यम से दोनों की जान पहचान
मनीष उसके पड़ोस में रहता था और उसकी बहन के माध्यम से दोनों की जान पहचान हुई। इसके बाद दोनों में संपर्क हुआ। फ़ोन पर बाते करने लगे। वह मनीष के कहने पर कई बार उससे मिलने भी गई। मगर कुछ समय बाद उसने उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया।
जान से मारने की धमकी
आरोपी ने पीड़िता से 2 लाख रुपये की मांग भी की। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद 8 अप्रैल 2025 को आरोपी फिर पीड़िता के घर के पास पहुंचा जबरन कार में ले गया,और फिर से शारीरिक शोषण किया और जंगल में लेजाकर डंडों से पीटा। पीड़िता हिमाचल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती है युवती ने पुलिस में FIR दर्ज करवाई है । फिलहाल आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
