जिला मंडी में अवैध शराब के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है और लगातार अवैध शराब का कारोबार करने में लोगों को पुलिस द्वारा पकड़ा जा रहा है। बीते 3 दिनों अवैध शराब की पेटियों का आंकड़ा 400 के करीब हो चुका है। मंडी सदर थाना में 162 पेटियां, जोगिंद्रनगर में 138, सुंदरनगर में 90 पेटियां पकड़ी गई हैं।
एएसपी मंडी सागर चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी और सुंदरनगर में अवैध शराब के मामले में 3 ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया गया है जबकि जोगिंद्रनगर का आरोपी ट्रक लेकर भाग गया था और पेटियां जंगल में उतार दी थी।
लेकिन ट्रक की पहचान कर ली गई है और आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। उन्होंने बताया अवैध शराब में देशी, अंग्रेजी, बीयर की पेटियां बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
