विजिलेंस विभाग नॉर्थ जोन धर्मशाला ने जिला कांगड़ा जवाली के कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण विभाग जवाली के कार्यालय में बिल क्लर्क के रूप में कार्यरत क्लर्क को 500 रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है विजिलेंस विभाग के एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि आज बुधवार को पीएस एसवी और एसीबी धर्मशाला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत कैलाश चंद खिलाफ रिश्वत लेने का मामला दर्ज किया गया है
500/- रुपये की रिश्वत मांगी
उन्होंने बताया कि क्लर्क कैलाश चन्द ने सेवानिवृत्त कर्मचारी बलजीत सिंह निवासी तहसील हरिपुर को आईएस फंड के भुगतान करने पर 500/- रुपये की रिश्वत मांगी तथा बलजीत सिंह की शिकायत पर क्लर्क कैलाश चन्द को रिश्वत लेते हुए विजिलेंस द्वारा रंगे हाथों पकड़ा गया उन्होंने बताया कि शिकायत करता बलजीत सिंह वर्ष 2020 में चालक पद से सेवानिवृत्त हुए हैं
लोगों से अपील करते हुए कहा
विजिलेंस विभाग के एसपी बलवीर सिंह ने जिला कांगड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर जिला में कहीं भी इस तरह का भ्रष्टाचार हो रहा है और कोई भी सरकारी व गैर सरकारी कर्मचारी काम करवाने की एवज में पैसे की मांग कर रहा है तो उसकी सीधी शिकायत विजिलेंस थाना धर्मशाला में करें उन्होंने कहा कि अगर विजिलेंस के पास भ्रष्टाचार की कोई भी शिकायत आती है तो शिकायतकर्ता के आधार पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी।
