हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार को मिला बेस्ट पुलिस ऑफिसर का आवार्ड

एंटी ड्रग ऑपरेशन के लिए हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार को मिला बेस्ट पुलिस ऑफिसर का आवार्ड

Head constable Anupam Kumar received the best police officer award for anti-drug operation.

जिला सोलन में पिछले करीब एक वर्ष से सोलन पुलिस द्वारा अवधि के दौरान नशा के सौदागरों / तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की गई है। जिसमे जिला सोलन के पुलिस द्वारा नशे के सौदागरों के विरुद्ध चलाये गए अभियान में डिटेक्शन सेल में तैनात हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार ने पिछले एक वर्ष की अवधि के दौरान नशे के बड़े सप्लायरों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई है।

हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार के सहयोग से जिला पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त करीब 36 से अधिक अंतर्राजजीय नेटवर्कों को डिस्मेंटल किया गया। नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान में हैड कांस्टेबल अनुपम कुमार के इस सहयोग को मध्यनजर रखते हुए इन्हे दिनाक़ 26-09-2024 को FICCI CASADE, Anti Smuggling Operations- Best Performing Officer दिल्ली द्वारा दिल्ली में बेस्ट पुलिस आफिसर अवार्ड से सम्मानित किया गया है जो जिला सोलन पुलिस / हिमाचल पुलिस के लिए एक गर्व का विषय है।

जिला सोलन में एस पी गौरव सिंह (GOURAV SINGH) के आने के बाद नशे के सौदागारों पर जो लगाम लगाई गई वह काबिले तारीफ़ है। ऐसे ही पुलिस विभाग में ऑफिसर डीएसपी प्रणव चौहान ने परवाणू या उनके अधिकार क्षेत्र पुलिस थानों में आने वाले जितने भी क्षेत्र हैं उन क्षेत्रों में भी नशा तस्करी पर अंकुश लगाया गया है। परवाणू वासी एसपी गौरव सिंह एवं डीएसपी प्रणव चौहान(PRANAV CHAUHAN) के द्वारा किये गए कार्यों को लेकर भी सराहना करते है। उधर, मामले की जानकारी सांझा करते हुए जिला एसपी गौरव सिंह ने हेड कॉस्टेबल अनुपम कुमार को बधाई देते हुए कहा की पुलिस विभाग में ऐसे अफसर होना हिमाचल के लिए गर्व की बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *