मुख्य आरोपी उमा आजाद ने विजिलेंस कार्यालय में किया *आत्महत्या का प्रयास

भंग कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक प्रकरण की आरोपी उमा आजाद ने कथित तौर पर विजिलेंस कार्यालय हमीरपुर में डिप्रेशन की अत्याधिक गोलियां खाकर *आत्महत्या का प्रयास किया है। ऐसे में जब आरोपी को पूछताछ के लिए विजिलेंस कार्यालय शनिवार को बुलाया गया तो उसने डिप्रेशन की दवाई की एक साथ कई गोलियां खा ली। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए लाया गया है।

जांच के दौरान जमानत मिलने पर वह रिहा है लेकिन अलग-अलग पोस्ट कोड में दर्ज एफआईआर में कानूनी प्रावधानों के तहत उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाता है। जब शनिवार को पोस्ट कोड 822 जूनियर स्टोरकीपर भर्ती परीक्षा में दर्ज एफआईआर में उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया था तो उसने विजिलेंस कार्यालय परिसर में अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया। उमा आजाद एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रही हैं कि वह जांच से तंग आ चुकी है इसलिए उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।

एसपी विजीलेंस कुलभूषण वर्मा ने कहा कि सदर पुलिस थाना हमीरपुर में इस बावत शिकायत दी गई है। जांच को प्रभावित करने के लिए महिला आरोपी ने यह प्रयास किया है। महिला कांस्टेबल की मौजदूगी में उसे कार्यालय में बुलाया गया था। महिला के खिलाफ भारतीय न्यायिक संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की शिकायत सदर थाना पुलिस हमीरपुर को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *