स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने तीन MRI मशीन का किया लोकार्पण

Health Minister Dhaniram Shandil inaugurated three MRI machines

Health Minister Dhaniram Shandil inaugurated three MRI machines

वीरवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एकदिवसीय सोलन जिला के प्रवास पर है। इस दौरान उन्होंने कुम्हारहट्टी में स्थित महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय में तीन टेस्ला एमआरआई मशीन (MRI MACHINE) का लोकार्पण किया स्वास्थ्य मंत्री के साथ इस दौरान कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी (Vinod Sultanpuri) मौजूद रहे।

स्वास्थ्य की दृष्टि से महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय MMU में कार्य किया जा रहा है इसका फायदा लोगों को भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तीन टेस्ला एमआरआई मशीन यहां पर पहुंची है जिसका लोकार्पण आज किया गया है और जल्द ही इसकी सुविधा IGMC अस्पताल में भी लोगों को मिलने वाली है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बीमारियां बढ़ती जा रही है इस तरह से तकनीक का बढ़ना भी जरूरी है ताकि स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर तरीके से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि अब सुपर स्पेशलिटी का समय है ऐसे में स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को किस तरह से बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकती है इसको लेकर सरकार कार्य कर रही है।

सरकार द्वारा प्रदेश भर में 69 आदर्श स्वास्थ्य केंद्र चयनित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गवर्नमेंट हॉस्पिटलों पर लगातार प्रेशर बना रहता है बावजूद इसके लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सरकार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *