हिमाचल में 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड

Weather will remain clear in Himachal for 6 days

आज से हिमाचल में मानसून पड़ेगा कमजोर। 3 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वही प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में धूप खिलेगी। IMD के अनुसार अगले चार -पांच दिन तक मानसून विदा नहीं लेगा। वही बीते 3 दिनों के दौरान हुए बारिश से तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की गई है।

प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 0.3 डिग्री नीचे गिर गया है, हालांकि 25 सितंबर तक यह सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चल रहा था। बारिश की वजह से इसमें कमी आई थी। मौसम साफ रहने के बाद तापमान में फर उछाल आने का अनुमान है। वही 24 सितंबर को मानसून विड्रा होने का

आज से मौसम साफ होने के बाद तापमान में फिर से उछाल आएगा। मानसून विड्रा होने की नॉर्मल डेट 24 सितंबर हैं , जबकि अनुमान है कि इस बार मानसून देरी से विदा लेगा। पिछले साल 6 अक्टूबर को मानसून प्रदेश से विड्रा हुआ था। मानसून सीजन में अभी तक 18% कम बारिश हुई है।

वही 1 जून से 27 सितम्बर के बीच 731.2 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है , परन्तु इस बार 596.3 मिलीमीटर बादल बरसे है। शिमला और बिलासपुर को छोड़कर अन्य सभी 10 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है।शिमला में सामान्य से 15 प्रतिशत ज्यादा बादल बरसे हैं। अन्य जिलों में मानसून सीजन में नॉर्मल से कम बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *