सीवरेज से बरामद हुआ व्यक्ति का श*व,पांवटा साहिब में सनसनी

सीवरेज से बरामद हुआ व्यक्ति का श*व,पांवटा साहिब में सनसनी

उपमंडल के किशनपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति का श*व सीवरेज से बरामद हुआ है। श*व मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पांवटा पुलिस टीम ने श*व को सीवरेज (Sewerage) से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शराब का आदी था मृ*तक

जानकारी के अनुसार, किशनपुरा निवासी जगतराम (47) का शव गुर्जर मोहल्ले के समीप सीवरेज से बरामद हुआ है। सुबह-सवेरे स्थानीय लोगों ने सीवरेज के लिए बनाए गए एक टैंक में जगतराम को गिरा हुआ देखा। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृत*क शराब का आदी (Addicted To Alcohol) था। ऐसे में उसके शराब पीकर टैंक में गिरने और ठंड के कारण मौ*त होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं।

पोस्टमार्टम के बाद मौ*त के कारणों का होगा खुलासा

पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा करने के लिए मृत*क के श*व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। DSP मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मौ*त के कारणों का पता लगाने के लिए श*व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *