जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूर फिर आतंकियों के निशाने पर

जम्मू-कश्मीर में प्रवासी मजदूर फिर आतंकियों के निशाने पर

Migrant workers again on the target of terrorists in Jammu and Kashmir

कश्मीर के अलग-अलग जिलों में चलने वाली तमाम बड़ी परियोजनाओं में प्रवासी मजदूर काम करते हैं।Bihar, Uttar Pradesh, Madhya Pradesh, Punjab. Chhattisgarh, के मजदूर कश्मीर में सेब के बगीचों और इसकी पैकिंग में काम करते हैं। निर्माण कंपनियों के विभिन्न प्रोजेक्ट में ये काम करते हैं। यहां तक कि कश्मीर में स्थानीय स्तर पर फल-सब्जी बेचने वालों में भी इनकी बड़ी संख्या है। रेलवे की योजनाओं में भी इन मजदूरों से काम लिया जाता है।

जम्मू – कश्मीर में प्रवासी मजदूर फिर आतंकियों के निशाने पर हैं। पांच दिन के भीतर प्रवासी मजदूरों पर यह दूसरा आतंकी हमला हुआ। इन हमलों ने एक बार फिर घाटी में काम करने वाले 50 हजार से अधिक प्रवासी मजदूरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वर्ष अब तक कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर यह पांचवां आतंकी हमला है।

सुरंग बना रही कंपनी के कैंप पर हमला

Sonamarg on the Srinagar-Leh Highway in Ganderbal के पास गगनगीर इलाके में जेड मोड़ सुरंग निर्माण कर रही कंपनी में कार्यरत प्रवासी मजदूरों पर रविवार की रात आतंकियों ने हमला कर एक डॉक्टर और छह मजदूरों की हत्या कर दी। मारे गए मजदूरों में कश्मीरी व गैर कश्मीरी दोनों हैं। पांच घायलों का इलाज चल रहा है। प्रवासी मजदूरों पर हाल के वर्षों का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। आतंकी दो बताए जा रहे हैं। यह वारदात शोपियां में बिहार के मजदूर अशोक चौहान के आतंकी हमले में मारे जाने के एक दिन बाद हुई है।

पिछले तीन दिन में आतंकी हमले में सात प्रवासी मजदूर मारे जा चुके हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए- ताइबा के Partner organization The Resistance Front (TRF) ने ली है।

मध्य कश्मीर के गांदरबल में गगनगीर गुंड में आतंकियों ने सुरंग बना रही Company Apco के कर्मियों के कैंप पर अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में एक कश्मीरी डॉक्टर तथा चार अन्य मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
सुरक्षा बलों ने इलाका घेरकर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अफसरों ने मजदूरों से घटना की जानकारी हासिल की है। I.G VK Virdi भी मौके पर हैं। मंडलायुक्त और DC Sri Nagar ने स्किम्स अस्पताल में घायलों का हाल जाना।

मृतकों के नाम
Dr Shahnawaz (Budgam), Faheem Nazir, Kaleem and Mohammad Hanif (all from Bihar), Shashi Abrol (Jammu), Anil Shukla (Madhya Pradesh) and Gurmeet Singh (Punjab)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *