शिमला के उपनगर ढली भठाकुफ़्फ़र मार्ग पर शिव मंदिर के समीप एक वाहन खाई में लुढ़क गया ।जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौ*त हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार प्रातः एक निशान वाहन सुबह लगभग 7:30 बजे सड़क से नीचे लुढ़क गया जिसमें दो चौपाल व्यक्ति की मौके पर ही मृ*त्यु हो गई।वाहन गिरने के कारणों का अभी पता नही चला है।
कीरतपुर -नेरचोक फोरलेन पर लोहे के एंगल से लदा ट्रक पलटा
कीरतपुर -नेरचोक फोरलेन के जकातखाना नामक स्थान पर सुबह सवेरे लोहे के एंगल से लदे एक ट्रक के सड़क में पलट जाने से फोरलेन पूरी तरह से बंद हो गया। इससे फोरलेन पर लम्बा जाम लग गया तथा पर्यटकों सहित अन्य वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा।
पुलिस ने तब तक वाहन चालकों को पुराने एन एच 205 चंडीगढ़ मनाली से उनके गंतव्य की ओर भेजा गया।
करीब 8 घंटे की लम्बी जद्दोजहद के बाद कहीं जाकर ट्रक को एंगल सहित सड़क से किनारे किया जा सका और तब कहीं जाकर फोरलेन बहाल किया जा सका।
जाम के कारण सुबह से घनी धुंध के बीच फोरलेन के दोनों ओर वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गई।
बाद में एन एच ए आई की मशीनरी की सहायता से ट्रक को सड़क से किनारे करके जाम खुलवाया गया
