Himachal Pradesh: Bodies of two ITI students drowned in Pin Parvati river in Kullu district recovered
kullu : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू (kullu) जिले के लारजी के पास पिन पार्वती नदी (Pin Parvati River) में डूबे दो आईटीआई छात्रों के श*व शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बरामद किए गए। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी (presence) में एसडीआरएफ (SDRF) और सुंदरनगर से आई गोताखोरों (divers) की टीम ने महज 10 मिनट में दोनों छात्रों के श*वों (dead bodies)को पार्वती नदी के तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने श*वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र (18), पुत्र गीतानंद, निवासी मुराह बालाचौकी (Balachowki) और घनश्याम सिंह (18), पुत्र दयाराम, निवासी काहरा बालीचौकी (Balachowki) के रूप में हुई है।
सूचना के अनुसार, आईटीआई थलौट (ITI Thalout) में अध्ययनरत दोनों छात्र गुरुवार को लारजी स्थित बिजली बोर्ड में इंटर्नशिप( internship in electricity board) के लिए आए थे। इस दौरान वे नहाने के लिए नदी में उतर गए, लेकिन नदी के एक हिस्से में पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों डूब गए। ग्राम पंचायत लारजी के प्रधान गुड्डू राम ठाकुर और अग्निशमन विभाग लारजी के प्रभारी शेर सिंह नेगी ने बताया कि गोताखोरों और एसडीआरएफ
(SDRF) की संयुक्त टीम ने दोनों लापता छात्रों के शव पार्वती नदी से बरामद किए। डीएसपी (DSP) बंजार शेर सिंह ने कहा कि दोनों छात्रों के शवों का पोस्टमार्टम (post mortem) कराया जा रहा है और उसके बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।
