नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर उरला के पास कार बस की टक्कर

कार बस की टक्कर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर उरला के पास कार और बस की जोरदार टक्कर

नेशनल हाइवे 154 मंडी पठानकोट पर उरला के तालगहर के पास बस और कार की आपस में जोरदार टक्कर होने से कार के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में कार में सवार चालक सहित पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को नागरिक अस्पताल पधर पहुंचाया गया। जंहा उनका प्राथमिक इलाज होने के बाद मंडी रैफर कर दिया है। टक्कर के बाद नेशनल हाइवे पर करीब डेढ़ घण्टा जाम की स्थिति बनी रही।

जानकारी के अनुसार मंडी से पालमपुर जा रही राम परिवहन की बस एचपी 53 – 00971 की पालमपुर की तरफ से मंडी जा रही एक टैक्सी एचपी 02m – 0419 के साथ जोरदार टक्कर हो गयी । इस टक्कर से कार में सवार 5 लोगों को चोंटे पहुंची है।

हादसा दोपहर को उस समय हुआ जब मुश्लाधार बारिश हो रही थी। टक्कर के बाद करीब नेशनल हाइवे डेढ़ घण्टा बन्द रहा। यह हादसा उमण्डल मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर उरला के पास हुआ लेकिन पधर से पुलिस को पहुंचने में करीब एक घण्टा लग गया।

हादसे के बाद सड़क पर लम्बा जाम लग गया और स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को पधर अस्पताल से मंडी भेज दिया गया है। पुलिस ने जाम को खोलकर वाहनों की आवाजाही जारी कर दी थी। वही हादसे के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

घायलों की पहचान चालक अमर जीत, मंजीत कौर 37 वर्ष, रणजीत कौर 48 वर्ष, हरजिंदर कौर 18 वर्ष, गुरविंदर सिंह 47 वर्ष के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *