HRTC बस सेवा हुई शुरू सोलन से खद्दर नैरवा के लिए पहली बार

HRTC बस सेवा

हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य कर रही है इसी कड़ी में सोमवार से पहली बार सोलन से खद्दर के लिए HRTC बस सेवा शुरू हुई है सुबह 10:28 से सोलन से खद्दर के लिए बस चलेगी जो कि शाम करीब 6:10 पर खद्दर पहुंचेगी, इस बस के शुरू होने से जहां लोगों को फायदा मिलेगा वही आने वाले समय में धार्मिक पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। यह बस सोलन से गिरिपुल,नेरिपुल, पुलवाहल,नेरवा फिर खद्दर पहुंचेगी। सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड सोलन से इस बस को जोगिन्द्रा बैंक सोलन के चैयरमेन मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

उन्होंने कहा कि इस HRTC हुई बस सेवा शुरू होने से करीब 12 से 15 पंचायतों के लोगों को फायदा मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह की सरकार प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन को लेकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ग्रीन राज्य बनाने के लिए सरकार कार्य भी कर रही है और आने वाले दिनों में भी इसको लेकर कार्य किया जाएगा।

बता दें कि बस सेवा के शुरू होने से जिला सिरमौर और चौपाल क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोग इसके माध्यम से अब आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं उन्होंने कहा कि यह पहली बस सेवा सोलन से नेरवा के लिए शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *