HP बोर्ड के 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को अब रिजल्ट का ज्यादा इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा | दरअसल हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 12वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम कल यानि शनिवार सुबह 11 बजे तक बोर्ड घोषित कर देगा। सूत्रों की माने तो तकनीकी कारणों के चलते आज परिणाम घोषित नहीं किया जा सका। जिसके चलते अब शनिवार सुबह 11 बजे परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
बता दे कि प्रदेश भर में 1,03,932 के करीब विद्यार्थियों ने बोर्ड की टर्म-2 की परीक्षाएं दी थीं। बोर्ड की ओर से इन परीक्षाओं के आयोजन के लिए प्रदेश में 2200 से अधिक परीक्षा केंद्रों का गठन किया गया था।
वहीँ हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन दो टर्म में किया था। पहले टर्म की परीक्षाएं सितंबर-अक्तूबर 2022 में आयोजित हुई थीं, जबकि दूसरे टर्म की परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2023 में किया गया था।
बता दे कि शिक्षा बोर्ड ने इस बार रिकार्ड समय में 12वीं कक्षा के रिजल्ट को तैयार कर लिया है। रिजल्ट घोषित करने के लिए लगभग सारी औपचारिक्ताएं भी पूरी की जा चुकी हैं और कल यानि शनिवार को सुबह 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जायेगा |
तकनीकी कारणों के चलते अब शनिवार को घोषित होगा 12वीं का रिजल्ट
