देवभूमि हुई शर्मसार, बेटा ही निकला अपनी मां का ह*त्यारा

देवभूमि हुई शर्मसार, बेटा ही निकला अपनी मां का ह*त्यारा

Devbhoomi is ashamed,son turns out to be the murderer of his mother

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। बेटे ने पैसों के लिए अपने ही हाथों अपनी मां को मौ*त के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि बेटे और मां के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ और मां ने पैसे देने से इंकार कर दिया। बेटे ने क्रोध में आकर अपनी मां के सिर पर कपड़ों की प्रेस से वार कर ह*त्या कर दी।

आरोपी ने रची साज़िश, पुलिस भी हुई गुमराह

जिस समय यह वारदात हुई उस समय 48 वर्षीय सोमलता और उनका 24 वर्षीय बेटा ही घर पर मौजूद थे। खबर के अनुसार मंगलवार की रात जब दोनों मां और बेटा खाना खा रहे थे, तब बेटे ने पैसों की बात की और यह विवाद में बदल गया। बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां के सिर पर कपड़ों की प्रेस से वार कर ह*त्या कर दी।
आरोपी ने अपना गुनाह छिपाने के लिए ऐसी साजिश रची कि पुलिस भी शुरुआती दौर में उसके जाल में फंस गई। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद बेहोशी का नाटक किया और लोगों को बताया कि गाड़ी में तीन से चार लोग आए थे, जिन्होंने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और मां की ह*त्या कर फरार हो गए।

पुलिस की पूछताछ में बौखलाया आरोपी

कुछ समय तक पुलिस भी आरोपी की इस कहानी में उलझी रही। हमीरपुर एसपी ने अलग-अलग टीमें बनाई और कथित ह*त्यारों की तलाश में भेजा, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। जब पुलिस को महिला के बेटे पर शक हुआ तो उसे थाने बुलाकर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान वह हड़बड़ा गया, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। इसके बाद बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर भी भोरंज थाने पहुंचे और युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

आरोपी के पिता का बयान

बताया जा रहा है कि आरोपी चंडीगढ़ में किसी निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसने एक गाड़ी खरीदी थी, जिसके लिए वह अपनी मां से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने मां की ह*त्या कर दी। 48 वर्षीय महिला सोमलता के पति पूर्व सैनिक हैं और ऊना के एक संस्थान में कार्यरत हैं। वारदात के वक्त वे घर पर नहीं थे। बेटे की इस करतूत से वे पूरी तरह से टूट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *