वर्क फ्रॉम होम से आपके शरीर को होंगे यह नुकसान…..

work from home

कोविड के बाद हम सबकी पर्सनल लाइफ के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ में भी काफी बदलाव देखने को मिले हैं। जिसमें एक है वर्क फ्रॉम होम। वर्क फ्रॉम होम वैसे तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन यह आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदायक भी हो सकता है। कोविड के बाद दुनियाभर खासकर भारत में में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर तेज़ी से चलन में आ गया है। मौजूदा समय में भी कई ऑफिस और कंपनियां वर्क फ्रॉम होम पर काम कर रही है। हालांकि घर पर काम करना सबको पसंद होता है लेकिन लगातार घर से काम करने की वजह से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी में कमी
घर से काम करने की वजह से लोग लंबे समय तक एक जगह पर ही बैठे रहते है, जिससे अक्सर फिजिकल एक्टिविटी की कमी होने लगती है। ऐसे में कमजोर हड्डियां समेत विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

विटामिन D की कमी
घर से काम करने की वजह से लोग लंबे समय तक घर के अंदर ही रहते हैं। ऐसे में वह सूर्य के प्रकाश के संपर्क में नहीं आ पाते.  ऐसे में विटामिन डी की कमी से हड्डियों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

रीढ़ की हड्डी होती है प्रभावित
बैठने की गलत पोजिशन, खासकर जब कुर्सी पर बैठते समय गलत पोजिशन पर बैठने से रीढ़ की हड्डी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है और इससे इंटरवर्टेब्रल डिस्क पर दबाव बढ़ सकता है। समय के साथ, यह पीठ दर्द और रीढ़ की अन्य समस्याओं की वजह बन सकता है।

हड्डियों के घनत्व में कमी
लंबे समय तक वर्क फ्रॉम होम करने की वजह से शारीरिक गतिविधियों में कमी आने लगती है। ऐसे में हड्डियों का घनत्व कम हो सकता है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *