शिमला में NHM अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर हमला, 108 कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा बताया जा रहा मामला

शिमला में NHM अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर हमला, 108 कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा बताया जा रहा मामला

NHM officer Dr. Vikas Sharma attacked in Shimla, the matter is being said to be related to the strike of 108 employees

शिमला, 26 मई 2025 — हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. विकास शर्मा पर सोमवार सुबह हमला किया गया। यह हमला उस समय हुआ जब वे अपने निवास ब्रॉकहर्स्ट से कार्यालय जा रहे थे। घटना सुबह 9:30 बजे के करीब की है।

युवक ने दी धमकी, घाटी की ओर धक्का दिया

जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात युवक जिसने नीली शर्ट और लाल टोपी पहन रखी थी, ने डॉ. शर्मा को रास्ते में रोका और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल न रोकने की धमकी दी। आरोपी ने डॉक्टर को धक्का दिया और मोबाइल फोन छीनने की कोशिश भी की। इसके बाद डॉक्टर को घाटी की ओर धकेल दिया गया, जिससे वे घायल हो गए।

हमले के दौरान डॉ. शर्मा की शर्ट फट गई और बटन टूट गए, वहीं उनकी पीठ और दाहिने हाथ पर चोटें आईं।

चोट इतनी गंभीर कि चल भी नहीं पाए डॉक्टर

घटना के बाद डॉ. शर्मा की हालत इतनी खराब थी कि वे चलने में असमर्थ हो गए। कार्यालय के कर्मचारी पप्पू ने उन्हें संभाला और उनका सामान उठाकर कार्यालय तक पहुंचाया। इसके बाद उन्हें तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

108 कर्मचारियों की हड़ताल से जुड़ा बताया जा रहा मामला

सूत्रों के अनुसार, यह हमला उसी दिन होने वाली 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से संबंधित एक बैठक को रोकने की नीयत से किया गया। हमले को लेकर NHM कर्मचारियों में रोष है और उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों का कहना है कि अगर ऐसे हमलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे सरकारी कर्मचारियों में भय का माहौल पैदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *