आज से भारत वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज शुरू होने जा रही है। टेस्ट और वनडे के बाद भारतीय टीकी नज़रे अब टी-20 सीरीज पर होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मुकाबलों की सीरीज का पहला मुकाबला त्रिनिदाद (पोर्ट ऑफ स्पेन) में रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। यह भारत का 200वां इंटरनेशनल टी-20 मैच है।
आपको बता दे कि आज भारत 200 टी-20 खेलने वाला दूसरा देश बनेगा। इससे पहले पाकिस्तान 200 मैच पूरे कर चुका है। पाकिस्तान ने अब तक कुल 223 इंटरनेशनल टी-20 मैच खेले हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया में रोहित शर्मा, विराट कोहली, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज के खेलेते नहीं नज़र आएंगे। डोमिनिका में 171 रन के साथ अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद, यशस्वी जयसवाल संभावित रूप से डेब्यू कर सकते हैं।
साथ ही मुंबई इंडियंस के टॉप बल्लेबाज तिलक वर्मा भी अपना डेब्यू टीम इंडिया के साथ कर सकते हैं। वर्मा अब पंड्या के साथ मिलकर भारत के मिडिल आर्डर को संभालेंगे।
बॉलिंग में आवेश खान की वापसी हो सकती है। वे लखनऊ सुपर जायंट्स के स्ट्राइक बॉलर हैं।
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जॉनसन चार्ल्स/शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल (कप्तान), रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड /ओडियन स्मिथ, अकील होसेन और अल्जारी जोसेफ/ओशेन थॉमस।
भारत : शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन/संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई, उमरान मलिक/आवेश खान और मुकेश कुमार।
