चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुगम दर्शन प्रणाली के तहत बुधवार को 6 VIP लोगों ने 1100 रुपए की राशि प्रति पास देकर पास बनवाएं। इसके अलावा 50 बुजुर्गों ने 50 रूपये प्रति पास की राशि देकर पास बनवाएं। इस मौके पर पास बनवाने आए कुछ लोग इस व्यवस्था से काफी खुश दिखे। वहीँ कुछ लोग VIP पास की राशि के ₹1100 रखने को लेकर नाराज नज़र आये।
बता दे कि पंजाब राज्य के एक श्रद्धालु ने इस सिस्टम को बेहतर बताया और कहा कि इससे बुजुर्गों और दिव्यांगों को काफी सुविधा होगी और जिन लोगों के पास समय की कमी होती है वह भी दर्शन आसानी से कर पाएंगे।
चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन प्रणाली शुरू,दोपहर 12 बजे तक 6 VIPऔर 55 बुजुर्गों के बने पास
