सोलन के गौशाला के समीप मिला महिला का शव, तीन दिन से थी गायब

सोलन सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल चुकी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच में जुट चुकी है। जानकारी के अनुसार सब्जी मंडी के पास से अपने काम के लिए जा रहे लोगों ने देखा कि आश्रय गौशाला के समीप एक कुछ कुत्ते और पक्षी झुंड में मौजूद थे,उन्होंने मौके पर पहुंच देखा तो पाया कि वहां पर एक महिला का शव पड़ा है जिसे नोचने का प्रयास जंगली जानवर कर रहे थे। मृतक महिला का चेहरा पहचानना मुश्किल हो चुका है इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची है।
डीएसपी हेडक्वार्टर सोलन सन्तोष शर्मा ने मीडिया को जानकारी करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर की सब्जी मंडी के पास बनी आश्रय गौशाला के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला है, इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू से जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय महिला के बारे में जिस भी व्यक्ति को जानकारी है उससे पूछताछ करके पुलिस जांच में जुट चुकी है।
वहीं प्रत्यक्षदर्शी सिमरन ने बताया कि वो कथेड़ में अपना ढाबा चलाती है और जिस महिला का शव यहां पर मिला है,मृतक महिला और उसका पति कबाड़ी का काम करते है,वो और उसका पति उसके पास खाना खाने के लिए आया करते थे। पिछले 3 दिनों से यह महिला गायब थी जिसके बारे में उसके पति ने उसे बताया था। सिमरन ने बताया कि जब सुबह वो और एक अन्य व्यक्ति अपने काम के लिए जा रहे,उन्होंने देखा कि गौशाला के समीप एक महिला का शव पड़ा हुआ है,उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सिमरन ने बताया कि पति-पत्नी शराब पीने का आदी थे और रोज झगड़ा किया करते थे।
बहरहाल शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर है वही इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या यह कोई हादसा है या फिर हत्या,पुलिस हर पहलू से इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *