ये वही विराट हैं जो कभी सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2020 में 8वें मैच के दौरान में सूर्यकुमार यादव को स्लेज कर रहे थे। स्लेजिंग के दौरान विराट ने सूर्या को आंख भी दिखाई थी, लेकिन सूर्या ने उस वक्त कुछ नहीं कहा था। उन्होंने बल्ले से जवाब देते हुए 43 बॉल पर 79 रन की पारी खेली थी और मुंबई को मुकाबला जीता दिया था। विराट कोहली उस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तत्कालीन कप्तान थे। सूर्यकुमार ने खुलासा किया था कि विराट कोहली उस मुकाबले में स्लेजिंग के टॉप लेवल पर थे। लेकिन अब समय बदल गया है सूर्यकुमार यादव ने हांगकांग के खिलाफ 68 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी में सूर्या ने 261 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। जब भारत की पारी खत्म हुई तो विराट कोहली ने सूर्या की शानदार पारी को देखकर उन्हें झुककर सलाम किया। अपनी शानदार बल्लेबाजी से सूर्यकुमार यादव ने विराट को उनका दीवाना बनाने पर मजबूर कर दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 92 रन की पार्टनरशिप भी की।
कभी कोहली ने आँखे दिखाई थी, आज कर रहे हैं सलाम, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
एशिया कप 2022 के टॉप -4 में अफगानिस्तान के बाद टीम इंडिया ने भी अपनी जगह पक्की कर ली है। भारतीय टीम ने अपने दूसरे लीग मैच में हांगकांग को 40 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 192 रन बनाए। केएल राहुल ने 39 गेंद पर 36 और कप्तान रोहित शर्मा ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाए।वहीं सूर्यकुमार यादव ने भारत की ओर से सबसे बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 68 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 261 का रहा। पूर्व कप्तान विराट कोहली 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। विराट ने अपनी पारी में 1 चौका और 3 छक्के जमाए। जवाब में हांगकांग ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बनाए। भुवनेश्वर कुमार, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।
इस जीत के महानायक सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आते ही आक्रामक रूख अपनाएं और ग्राउंड की चारों ओर शॉट खेल कर साबित कर दिया की एबी डिविलियर्स के बाद 360 डिग्री मास्टर वही हैं। सूर्यकुमार यादव ने विराट कोहली के साथ मिलकर आखिरी 3 ओवर में 54 रन बनाए। इसमें 41 रन सूर्या के बल्ले से आए। पारी के आखिरी ओवर में उन्होंने 4 छक्के जड़ दिए। 20वां ओवर डालने आए हारून अरशद की गेंदों पर उन्होंने कुल 26 रन बनाए। शुरुआती 3 गेंद में लगातार तीन छक्के चौथी बॉल डॉट हुई पांचवीं गेंद पर फिर छक्के और आखिरी गेंद पर २ रन आई।
कभी विराट कोहली ने आंख दिखाते हुए सूर्यकुमार के करीब आ गए थे अब सलाम कर रहे हैं
