नए iPhone 16 Pro आने से पहले कम कीमत में खरीदें iPhone 15

iphone 15 Pro

IPhone 15 Pro के घटे दाम, नए आईफोन आने से पहले कम कीमत में खरीदने का अच्छा मौका

नए आईफोन आने से पहले ग्राहकों के पास इसे कम दामों में खरीदना और एक्सचेंज ऑफर का अच्छा मौका भी दिया गया है। यह डील 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है।

9 सितंबर को एपल आईफोन लॉन्च होगा । अपकमिंग आईफोन 16 सीरीज को एआई और अपग्रेड फीचर्स के साथ लाया जा रहा है। आमतौर, पर एपल के फ्लैगशिप आईफोन आने से पहले पुराने मॉडल्स की कीमतों में कटौती हो जाती है। इस बार भी ऐसा ही हुआ है।

अगर यहां आपको एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिल जाए तो प्रभावी कीमत बहुत कम हो जाती है।

 iphone 15 Pro

HighLights
iPhone 15 प्रो के 128 जीबी ब्लैक टाइटेनियम वेरिएंट की कीमत 1,24,200 रुपये है।
iPhone 15 प्रो में एपल A17 Pro बायोनिक चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए लगाया गया है।

iphone15 Pro खरीदने का क्या हैं फ़ायदा

नए iphone16 pro की तुलना में iPhone 15 Pro की कीमत है। अगर आपको ज्यादा अपग्रेड नहीं चाहिए तो आप पैसा बचा सकते हैं और 15 प्रो को खरीद सकते हैं।
iphone16 pro बड़ी Display के साथ आ रहा है। इसमें कंपनी इस बार दमदार एआई फीचर्स शामिल करने वाली है। ऐसे में आपको लगता है कि आपका काम बिना एआई के चल सकता है तब भी आपके लिए आईफोन 15 को ही खरीद लेना सही निर्णय है।

आख़िर क्यों करें iPhone 16 Pro का इंतजार

नए iphone आने में सिर्फ 7 दिन का वक्त बचा है। लॉन्च के कुछ समय बाद ही इन्हें बिक्री के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अगर आप बजट की चिंता नहीं करते हैं और AI फीचर्स चाहते हैं तो इस स्थिति में आपके लिए iPhone 16 Pro ही अच्छा ऑप्शन है। नया आईफोन 16 प्रो 15 प्रो की तुलना में कई खास फीचर्स ऑफर करेगा। कीमत के लिहाज से भी इन दोनों में ज्यादा फर्क नहीं होगा।

AI Features :

iphone16 प्रो एपल का सबसे एडवांस आईफोन होने वाला है। इसमें एपल का A18 प्रो बायोनिक चिपसेट मिलेगा। यह परफॉर्मेंस के मामले में आपके एक्सपीरियंस को बेहतर करेगा। एपल एआई सूट में तमाम एआई फीचर्स की भरमार होगी।

बड़ी Display और Battery :

नए आईफोन्स के प्रो मॉडल्स में बड़ी डिस्प्ले दी जाएगी। साथ ही बैटरी परफॉर्मेंस को भी बेहतर किया जाएगा।

IPhone 15 Pro Display

9 सितंबर को आने वाला हैं न्यू आईफोन

इसमें कोई संदेह नहीं है कि एपल के इवेंट का मुख्य आकर्षण नए आईफोन्स होंगे। इवेंट में iPhone 16 के चार नए मॉडल लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इनमें iPhone 16, 16 Plus, iPhone 16 Pro और 16 Pro Max शामिल हैं। प्रो मॉडल में मौजूदा मॉडल की तुलना में डिजाइन के मामले में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, सिवाय पतले फ्रंट बेजल के।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *