राजधानी शिमला में सावन का यह सोमवार भारी त*बाही लेकर आया। यहाँ बालूगंज में स्थित शिव बावड़ी मंदिर भारी बारिश की वजह से भू*स्खलन की च*पेट में आ गया। सोमवार होने के चलते मंदिर में काफी लोग सुबह से ही दर्शन के लिए आये हुए थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के समय यहाँ 25 से ज्यादा लोग मौजूद थे। जो मलबे में द*ब गए है। अब तक 2 बच्चों समेत 5 श*व निकाले जा चुके हैं। बाकी की तलाश जारी है।
मंदिर के ऊपर मलबे के साथ चार से पांच पेड़ आ गिरे। इससे ज्यादा नुकसान हुआ है। सावन सोमवार होने की वजह से मंदिर में सुबह से भीड़ थी। इस दौरान कई परिवार दर्शन के लिए गए थे। वहीँ भारी बारिश की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत हो रही है। पहाड़ी से अभी भी पत्थर गि*र रहे हैं। SDRF, ITBP, पुलिस और स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटी हुई है। जेसीबी मशीन से मलबा हटाया जा रहा है।
वहीँ CM सुक्खू भी घटनास्थल पर पहुंचे है । उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन मलबे को हटाने के लिए काम कर रहा है। फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।
शिमला के ही फागली में आज सुबह के वक्त लैंडस्लाइड की चपेट में 10 से 12 लोग आ गए। इनमें से पांच को सुरक्षित रेस्क्यू कर दिया गया है, जबकि पांच से सात लोग अभी भी म*लबे में फं*से हुए है। इन्हें रेस्क्यू करने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त कुछ टैम्परेरी ढारे मलबे की च*पेट में आ गए।
