32 मील रानीताल माँर्ग पर मनेई में गिरा चील का विशालकाय पेड़

ज्वाली विधानसभा के साथ लगते 32 मील रानीताल सड़क मार्ग पर मनेई में एक विशालकाय चील का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हो गया है। सुबह 7 बजे के करीब मनेई स्कूल के पास लैंडस्लाइड से एक चील का पेड़ गिर गया। पेड़ से बिजली की तारे भी सड़क पर आ गई। सुबह 32 मील टांडा धर्मशाला बस भी रुकी हुई है। आपको बता दें कि 32 मील में एनएच प्रभावित होने के कारण सारी ट्रैफिक इसी सड़क मार्ग से काँगड़ा धर्मशाला के लिए रुख कर रही थी । ऐसे में भारी बारिश से चील का पेड़ गिरने से रास्ता बंद हुआ और लंबे जाम की स्थिति बन गई है। हालांकि जब इसकी भनक पंचायत प्रधान सहित स्थानीय लोगों को लगी तो उन्होंने कट्टर, कुल्हाड़ी लेकर इस रास्ते को बहाल करने में जुट गए। वहीँ 10 बजे के करीब विभाग द्वारा जेसीबी भेजी गई तब काटे हुए पेड़ को हटाकर रास्ता बहाल किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *