सुजानपुर में डंगे का मलबा गि*रा, महिला की द*बकर मौ*त

हमीरपुर जिला को कांगड़ा जिला से जोड़ने वाले व्यास पुल पर अत्यधिक पानी आ जाने के कारण पुल वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। कांगड़ा जिला की सीमा के साथ ख्वाजा मंदिर के पास सड़क के दोनों ओर से डंगे निकल गए हैं। आलमपुर जिला कांगड़ा पुलिस ने पुल के ऊपर वाहन आवाजाही के साथ- पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। एक तरफ बैरिकेटिंग करके लोगों को सुरक्षा एहतियातन के मद्देनजर पुल के ऊपर से आवाजाही करने को मना किया जा रहा है। उधर दूसरी तरफ से सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग नोहली पुल पर भी ख*तरा मंडराया हुआ है। सुजानपुर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा तहसीलदार अशोक पठानिया थाना प्रभारी ललित महंत सहित विभागीय अधिकारियों ने मोर्चा संभाला हुआ है। तहसीलदार अशोक पठानिया ने बताया कि प्रवासी मूल्य की एक महिला वार्ड नंबर एक की मलबे में द*बकर मौ*त हो गई है। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों को ब*चा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *