गौरव शर्मा बने शिव शक्ति युवक मंडल छतराड़ी के नए अध्यक्ष

शिव शक्ति युवक मंडल छतराड़ी में नई कार्यकारणी का गठन कर दिया गया है। नई कार्यकारणी के मुताबिक गौरव शर्मा को शिव शक्ति युवक मंडल छतराड़ी का नया अध्यक्ष चुना गया है। गौरव शर्मा को सुखपाल शर्मा की जगह नया शिव शक्ति युवक मंडल अध्यक्ष चुना गया है। अशीष शर्मा व अरविंद शर्मा को उप प्रधान, सचिव निखिल शर्मा शुभम शर्मा को महासचिव अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया है। दीपक शर्मा युवक मंडल में मीडिया प्रभारी के रूप में काम करेंगे और मुख्य सलाहकार के रूप में मुंशी शर्मा व सुखपाल शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया।
गौरतलब है कि 15 साल के बाद ग्राम पंचायत छतराड़ी में शिव शक्ति युवक मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। यहां पर ऐतिहासिक शिव शक्ति युवक मंडल ऐतिहासिक शिव शक्ति जातर मेला छतराड़ी के आयोजन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके साथ इलाके की संस्कृति को अलग-अलग जिले व राज्यों तक यह युवा मंडल पहुंचा चुका है। जानकारी के अनुसार यह युवक मंडल हिमाचल सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त है और पिछले 50 सालों से अपने इलाके के लिए बेहतरीन सेवाएं लगातार देते आ रहा है ।
इस मौके पर बीडीसी वाइस चेयरमैन विकासखंड मैहला सूरज शर्मा वह समाजसेवी मनु शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर नवनियुक्त पदाधिकारी को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि यह नई कार्यकारिणी युवक मंडल छतराडी को नई बुलंदियों पर लेकर जाएगी।
वहीँ नवनियुक्त प्रधान शिव शक्ति युवक मंडल छतराड़ी गौरव शर्मा ने कहा है कि लोगों द्वारा जो जिम्मेदारी प्रदान की गई है उसको लेकर लोगों की उम्मीद पर पूरी तरह खरा उतरेगें। उन्होंने आश्वासन दिया है की पुरानी कार्यकारिणी को साथ लेकर मैं सोच पर काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *