ननखड़ी के पांडाधार में 10 साल की ब*च्ची को उ*ठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला श*व

ननखड़ी के पांडाधार में 10 साल की ब*च्ची को उ*ठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला श*व

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में तेंदुएं का आतंक एक बार फिर देखने को मिला। जहाँ तेंदुए ने 1 छोटी बच्ची को अपना शि*कार बनाया। घटना बीती रात जिला शिमला में ननखड़ी तहसील की ग्राम पंचायत बड़ाच के वार्ड नंबर-7 पांडाधार की है। यहाँ तेंदुआ 10 वर्षीय बच्ची को उठाकर ले गया। जिसके बाद बच्ची को ढूंढने के लिए देररात तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान बच्ची का शव क्षत-विक्षत मिला है।
घटना शनिवार शाम करीब 7:30 की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नेपाली मूल की बच्ची दूध लेने पड़ोस में गई थी। इस दौरान तेंदुए ने हमला कर दिया और बच्ची को घर से करीब 400 मीटर दूर ऊपर की ओर जंगल में ले गया।
बता दे कि मृ*तक बच्ची का परिवार पांडाधार में रिंकू टेंट हाउस के पास रह रहा है। रात करीब 10:30 बजे वन और पुलिस विभाग सहित स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान बच्ची का श*व जंगल में क्ष*त-विक्ष*त मिला। इसके बाद श*व को सीएचसी ननखड़ी पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। वहीँ पोस्टमार्टम के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *