प्रदेश में एक बार फिर कुदरत का क*हर देखने को मिला है। अब कुल्लू में दो स्थानों पर बादल फ*टा है। जिसकी च*पेट में आने से एक की मौ*त हो गयी है। जबकि दो लोग घा*यल हुए है। दरअसल काइस गांव के कोटा नाला में बादल फ*टा है। इस दौरान गाडियां बह गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया है कि बादल फ*टने से सड़क किनारे बोलेरो कैंपर गाड़ी नंबर में सोये हुए 04 व्यक्ति च*पेट में आए हैं।
इसमें एक व्यक्ति बादल शर्मा (28) पुत्र गणेश शर्मा गांव चंसारी जिला कुल्लू की मृ*त्यु हो गई। अन्य दो व्यक्ति खेम चंद (53) पुत्र नानक, चांद गाव बडोगी कुल्लू, साल और सुरेश शर्मा (38 ) पुत्र लैस राम गांव चंसारी कुल्लू घा*यल हुए हैं, घा*यलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। गाड़ी चालक सुरक्षित बच गया है। इसके अलावा अन्य छह गाड़ियों और तीन दोपहिये वाहनों को नुकसान पहुंचा है।
