जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां 2 माह तक बंद

जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां 2 माह तक बंद

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध साइट बीड़ बिलिंग और धर्मशाला में प्रसिद्ध इंदरूनाग साइट में 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. दरअसल, बरसात के दौरान पर्यटकों और पैराग्लाइडरों की सुरक्षा को देखते हुए पर्यटन विभाग ने ये निर्णय लिया है. पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनय धीमान ने कहा कि बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई से 15 सितंबर तक पैराग्लाइडिंग पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने कहा कि विभाग के निर्णय को नजरअंदाज करने वाले पायलटों से 2 हजार का जुर्माना ओर सजा का भी प्रावधान किया गया है.

बता दें कि कांगड़ा में करीब 350 पायलटों ने पर्यटन विभाग से उड़ान भरने का लाइसेंस प्राप्त किया है. यह पैराग्लाइडिंग को फ्लाइट करवाकर अपनी आजीविका कमाते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *