हणोगी की तर्ज पर पंडोह में बनाया जाए पुल, द्रंग के पूर्व विधायक ने सरकार से उठाई मांग

हणोगी की तर्ज पर पंडोह में बनाया जाए पुल

https://fb.watch/lQJqR7JgVk/

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर ने राज्य सरकार से मांग उठाई है कि पंडोह में हणोगी तर्ज पर पुल का निर्माण किया जाए और इस कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। यह मांग उन्होंने पंडोह में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने और प्रभावितों से मुलाकात करने के दौरान उठाई। उन्होंने कहा कि मंडी जिला में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से सबसे ज्यादा नुकसान द्रंग और सदर विधानसभा क्षेत्रों को हुआ है। औट, पंडोह और कून का तर में तीन पुल टूट गए हैं, जो द्रंग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण थे। पंडोह का पुल टूटने से ईलाका बदार की आधा दर्जन पंचायतें प्रभावित हुई हैं। इसलिए सरकार हणोगी की तर्ज पर यहां जल्द से जल्द पुल का निर्माण करे।

जवाहर ठाकुर ने कहा कि हालही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके गए हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने इसके लिए राहत पैकेज जारी किया है और आगे भी हरसंभव मदद की जा रही है। वहीं, राज्य सरकार भी प्रभावितों को हरसंभव मदद मुहैया करवाए। जिसका जो नुकसान हुआ है वो भरपाई की जाए और इसमें किसी भी प्रकार की भाई भतीजावाद न किया जाए। उन्होंने अपनी तरफ से भी प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

इसके बाद जवाहर ठाकुर घ्राण भी गए और वहां पर हुए नुकसान का जायजा लेने के साथ प्रभावितों के साथ मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने घ्राण के लोगों को भी मदद का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *