समाज में एक ऐसी धारणा है मां बाप बेटे को पढ़ाई और हर चीज में तरजीह देते हैं परंतु इस धारणा को बदल कर दिखा दिया है स्वाणा गांव के विजय शर्मा और उनकी पत्नी सुषमा शर्मा ने, जिन्होंने दिन रात मेहनत कर अपनी बेटी को पढ़ाया लिखाया और बेटी ने भी मां-बाप का नाम रोशन किया | बताते चलें कि प्रियंका शर्मा ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री हासिल की है | उन्होंने यह डिग्री केमिस्ट्री विषय में हासिल की है | सोने पर सुहागा तब हो गया जब इस डिग्री को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दीक्षांत समारोह के दौरान प्रियंका को सौंपा | इस मौके पर माता-पिता भी उसके साथ उपस्थित रहे।
प्रियंका शुरू से ही पढ़ने में होशियार थी | राजकीय महाविद्यालय ढलियारा मे B.sc की डिग्री लेने के बाद हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से से B.ed की डिग्री हासिल की | इसके बाद M.sc केमिस्ट्री की डिग्री हासिल की | इसके बाद M.A एजुकेशन और यूजीसी नेट करने के बाद अब चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से PHD की डिग्री हासिल की है | लड़की ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है | उसने कहा कि मुझे माता-पिता और अपने भाई प्रिंकल पराशर शर्मा का काफी सहयोग रहा | जिसके कारण मैं आज PHD की डिग्री हासिल कर सकी हूं।
