जिला सोलन के बद्दी का एक युवा पहलवान यादवेंद्र सिंह व प्रेरणा मेहता का अंडर -17 वर्ग में खेलो इंडिया की कुश्ती में चयन हुआ है। अब यह पहलवान तामिलनाडू में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
लोधी माजरा स्थित आर्यन पब्लिक स्कूल का छात्र यादवेंद्र सिंह का स्कूल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बता दे कि यादवेंद्र सिंह ने दिसंबर में स्कूल राष्ट्रीय कुश्ती में 80 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता था । इसी के आधार पर इसका चयन खेलो इंडियां के लिए हुआ है। अब यह छात्र 19से 31 जनवरी तक तामिलनाडू के चैन्नई में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
