औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ में बिना टैक्स बाहरी राज्यों से आने वाले बसों व गाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। आरटीओ विभाग नालागढ़ ने जगह-जगह पर नाकाबंदी करते हुए बिना टैक्स के चल रही बसों, प्राईवेट टैक्सी व ट्रैवलर वाहनों को रोका जिनके टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला।
विभाग ने कुल 21 वाहनों के चालान काटे और 4 बसों को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई आरटीओ नालागढ़ का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे मदन कुमार की अगुवाई टीम ने की। उन्होंने बताया कि बद्दी-बरोटीवाला में रूटीन चैकिंग की गई जिसमें पाया कि बाहरी राज्यों से आने वाली कॉमर्शियल बसों व टैक्सियां बिना टैक्स के चल रही थी उन पर कार्रवाई अमल में लाई गई। उन्होंने बताया कि 21 वाहनों के चालान काटे जबकि 4 बसों को जब्त किया गया है जिन पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
