लाहौल स्पीति विधानसभा क्षेत्र के 24 मई के दौरे के दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र की लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने लाहौल की लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत अपनी घोषणाओ को धरातल पर अमलीजामा पहनाने के लिये लाहौल घाटी की विभिन्न योजनाओं व परियोजनाओं के तहत विकास कार्यों के लिए 22.50 लाख की धनराशि जारी की है। लाहौल स्पीति के स्थानीय विधायक रवि ठाकुर ने सांसद प्रतिभा सिंह का विकास कार्यों के लिए जारी की गई धनराशि के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया है।
खंड विकास अधिकारी केलांग बबनेश चड्ढा ने बताया कि सांसद ने लाहौल स्पीति के विकास खण्ड केलांग के अन्तर्गत विभिन्न ग्रांम पंचायतों में अलग अलग विकास कार्यों के लिए यह राशि जारी की है। इन विकास कार्यों का क्रियान्वयन जल्द सुनिश्चित बनाया जाएगा ताकि लोगों को अधिक से अधिक इन योजनाओं का समय पर लाभ पहुंच सके। इन विकास कार्यों में सिंचाई योजना, महिला मण्डल भवन व सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य शामिल है।
इसमें ग्राम पंचायत वारपा में सिंचाई सुविधा के लिए 3 लाख की धन राशि, साइफन सिंचाई योजना खागंसर तिनन घाटी के लिए 3 लाख, क्वारिंग सिंचाई योजना के लिए तीन लाख, सामुदायिक भवन लामा गोम्पा ग्वाजंग के लिए 3 लाख, सिंचाई योजना हॉलिंग जहालमा के लिए 3 लाख, सामुदायिक भवन उत्थँग गोम्पा के लिए 3 लाख, महिला मंडल भवन मूर्तिचा के लिए 2 लाख, महिला मंडल भवन यांगला के लिए 1.5 लाख, महिला मंडल भवन लोअर केलांग के लिए 50 हजार, महिला मंडल भवन अप्पर केलांग के लिए 50 हजार की धनराशि जारी की गई है। जल्द ही इन कार्यों को आरंभ कर दिया जाएगा |
