हिमाचल में बारिश ने फिर मचाई त*बाही, एक दिन में 13 म*रे, 6 लापता

हिमाचल प्रदेश में तीसरी बार फिर मॉनसून का रौ*द्र रूप देखने को मिला है। कुल्लू के आनी में 8 मकान गिर गए जबकि,2 मकानों को अभी भी ख*तरा बना हुआ है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार 24 को वर्षा जनित हादसों में 13 लोग मा*रे गए और छह लापता हैं। इस दौरान राज्य के 24 स्थानों पर भू*स्खलन और तीन स्थानों पर बा*ढ़ की घटनाएं हुईं।

राज्य आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने बताया कि कुल्लू में हा*दसे से पहले से ही मकानों को खाली करवा लिया गया था। हिमाचल में 24 जून से अब तक 361 लोगों की मौ*त हो चुकी है। जबकि 342 घायल हैं। 41 अभी लापता हैं। साथ ही 12,500 घर अभी तक क्षति*ग्रस्त हुए है। अभी तक 8291.61 Cr. के नु*कसान का आंकलन किया गया है। जो दस हज़ार करोड़ तक जायेगा। 2237 घर पूरी तरह त*बाह हो गए है। 9924 घरों को नु*कसान पहुंचा है। 300 दुकानें बह गई जबकि 4783 गौशालायें त*बाह हो गई है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक भू*स्खलन से तीन नेशनल हाइवे समेत 709 सड़कें बंद हैं तो 2897 ट्रांसफार्मरों खराब होने से बिजली गुल रही। लोकनिर्माण विभाग के शिमला ज़ोन में सबसे ज्यादा 220 सड़कें बंद हैं। इसी तरह मंडी ज़ोन में 213, हमीरपुर ज़ोन में 180, कांगड़ा ज़ोन में 93 सड़कों पर आवागमन ठप है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर भी खराब पड़े हैं। अकेले मंडी जिला में 1142 ट्रांसफार्मरों के ठप पड़ने से कई गांवों और शहरों में बिजली गुल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *