https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/733173455226174
विजिलेंस की टीम ने बिलासपुर जिला के चलो गांव देवली पंचायत में खेत में लगे हुए 648 पौधे अफीम के पकडने में सफलता हासिल की है l आपको बता दे कि विजिलेंस की टीम को अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की जानकारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद विजिलेंस ने एक टीम गठित कर चमलोग गांव में रेड की और बताए गए स्थान पर अफीम की खेती मिलने की पुष्टि हुई विजिलेंस ने वीरेंद्र कुमार निवासी चरणों की जमीन में यह पौधे मिले हैं टीम ने सारे मामले की छानबीन के लिए क्षेत्र के पटवारी को भी मौके पर बुलाया और जमीन की निशानदेही करवाई गई l
इस संदर्भ में बिलासपुर में तैनात विजिलेंस के एएसपी योगेश रोल्टा ने पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर खेत में लगे हुए अफीम के 648 पौधे पकड़े हैं और सैक्शन 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत विजिलेंस टीम ने भ्रष्टाचार निरोधी थाना बिलासपुर में मामला दर्ज किया गया है l उन्होंने बताया कि इस मामले से जुड़े एक स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैl
आपको बता दे कि विजिलेंस की टीम ने बरमाणा क्षेत्र के चमलोग में दबिश दी और आरोपित से विजिलेंस की टीम पूछताछ कर रही है पूछताछ के दौरान कई और साक्ष्य भी सामने आने की संभावना है l विजिलेंस की टीम यह भी जांच करी है कि उक्त आरोपी यह खेती कब से कर रहा था और इसका उद्देश्य क्या था | आपको बता दें कि बिलासपुर जिला में पहली बार इतनी बड़ी मात्रा में अफीम की खेती करते हुए किसी व्यक्ति को पकड़ा गया है l
