https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1557122318117460
जिला बिलासपुर में आजकल ड्राइवर भर्ती चल रही है | जिसके चलते हमीरपुर डिविजन में लगभग 4500 पद ड्राइवरों के के भरे जाने हैं | आर एम बिलासपुर जे एस चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि इस संदर्भ में तैयारियां कई दिनों से चल रही है और तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए हमीरपुर से डीएम साहब ने भी दौरा किया है |
इसके लिए ट्रेक तैयार किया गया है और उनके इंस्ट्रक्टर पहले गाड़ी चला कर चेक कर चुके हैं और पूरा ट्रैक चेक किया गया है | हालांकि टेस्ट लेने से पहले भी अभ्यार्थियों के सामने भी ट्रेक पर गाड़ी चला कर बताई जाती है | उन्होंने कहा कि लगभग 45 से 46 दिन यह भर्ती चलेगी और इसमें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है | सीसीटीवी कैमरे जगह-जगह लगाए गए हैं और लगभग 8 कैमरे लगाए गए हैं | वहीं सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बाद में रिजल्ट के साथ हेड ऑफिस को भेजी जाएगी |
