हरियाणा के रोहतक में आयोजित जूनियर नेशनल कुश्ती मे हिमाचल प्रदेश के पुरुष व महिला पहलवान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कुश्ती संघ के महासचिव जगदीश कुमार ने बताया कि अंडर 15 केटेगरी में अर्शदीप ने 85 किलो भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं महिलाओं की अंडर 15 केटेगरी की 66 भार वर्ग में प्रेरणा ने स्वर्ण पदक जीती।अंडर 20 केटेगरी के महिला 76 भार वर्ग में कृतिका ने हरियाणा की लड़की को हराकर स्वर्ण पदक हासिल की। यह पदक अड़र 20 और अड़र 15 फ़ेडरेशन कप (boys &girls)2022 हरियाणा रोहतक में हिमाचल के बच्चों ने हरियाणा के पहलवानो को हराकर जीता है।
हिमाचल प्रदेश रेसलिंग फेडरेशन के प्रधान चंद्रमोहन हिमाचल प्रदेश रेस्लिंग फेडरेशन की तरफ से सभी विजेता पहलवानों तथा इनके कोचो को बधाई व शुभकामनाएं दी
