कीरतपुर- मनाली फोरलेन के प्रथम तथा पहले टोल प्लाजा गरामौडा में पंजाब के लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। इनका कहना था कि उनके घर तथा कारोबार टोल बैरियर के आर पार हैं तथा उनका कई बार यहां से आना जाना है। इसलिए टोल बैरियर के साथ लगते लोगों को यह टोल फ्री होना चाहिए।
इन लोगों का कहना है कि फोरलेन जमीन अधिग्रहण राशि में भी उन लोगों के साथ हेर फेर किया गया है। कुछ लोगों को 30 हजार रु मरला रेट तो कुछ को 1 लाख 18 हजार रु मरला रेट दिए गए हैं जबकि सभी लोगों को एकसमान पैसे मिलने चाहिए थे। लोगों का कहना था कि यदि इसके लिए उन्हें कुर्बानियां भी देनी पड़ी तो वह इसके लिए भी तैयार हैं।
इस प्रदर्शन में पंजाब के इन लोगों ने इंकलाफ जिंदाबाद तथा NHAI मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। वहीँ मांग की यदि उनकी गाडियां लोड होती है तो उनकी पर्ची काटी जाए अन्यथा खाली गाड़ी की कोई पर्ची वह नहीं देंगे। इस मौके पर प्रशासन की तरफ से पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को कहा कि वह उनकी मांगों को लेकर NHAI से बात करेंगे।
