हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से आई आपदा को देखते हुए इस बार सोलन में होने वाला ग्रीष्मोत्सव नहीं होगा। इसको लेकर वीरवार को सोलन में हिमफ्रेंड्स क्लब सोलन के प्रधान विशाल वर्मा द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति को देखते हुए इस बार ग्रीष्मोत्सव सोलन में नहीं मनाया जाएगा।
हर वर्ष विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हिमफ्रेंड्स क्लब सोलन द्वारा अपने ग्रीष्मोत्सव में किए जाते थे। लेकिन इस बार जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में आपदा आई है, उसको लेकर कोई भी कार्यक्रम उनके द्वारा नहीं किया जाएगा। वहीं राहत राशि भी सीएम रिलीफ फंड में उनके क्लब द्वारा दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि उनका क्लब 1991 से सोलन में ग्रीष्मोत्सव करता आ रहा है। जो आज एक बड़ा स्वरूप ले चुका है। लेकिन इस बार हिमाचल प्रदेश में जिस तरह से आपदा आई है उसको देखते हुए सोलन में उनके द्वारा ग्रीष्मोत्सव नहीं किया जाएगा। वहीं उनके क्लब द्वारा आपदा को देखते हुए सीएम रिलीफ फंड में भी 25000 रुपए की राशि दी जाएगी ।
