नाहन डिपो के चालक-परिचालक की मानवता के कायल हुए यात्री

ये दृश्य  देखकर  बस का हर एक यात्री भावुक था। हालांकि, ये अपडेट उपलब्ध नहीं हुआ है कि मेडिकल कॉलेज में युवती की हालत की स्थिति क्या है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक व परिचालक के सेवाभाव व मानवता की वजह से युवती की हालत स्थिर नजर आने लगी थी। यात्रियों ने बताया कि यात्रियों के प्रति ऐसा सेवाभाव रखने वाले चालकों व परिचालकों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) के चालक व परिचालक अक्सर ही सूझबूझ व ईमानदारी की मिसाल को देकर चर्चा में आते रहे हैं। लेकिन शुक्रवार शाम नाहन डिपो की कौलावालांभूड जा रही बस के चालक रोहित व परिचालक बलविंद्र ने इंसानियत की ऐसी मिसाल कायम की कि बस का हरेक यात्री सेवाभाव के कायल हो गए।

बता दें हुआ यूं कि लगभग शाम 5 बजे निगम की बस नाहन से कौलावालांभूड के लिए रवाना हुई। करीब 5 किलोमीटर दूर जड़जा में 17-18 साल की युवती की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई। चालक ने ब्रेक लगाकर बस को एक तरफ खड़ा कर दिया और झट से परिचालक ने युवती की तिमारदारी शुरू कर दी। गोद में उठाकर पहले अच्छे से नीचे लिटाया, फिर स्थिति संतुलित न होने की स्थिति में एक निजी वाहन को रुकवाकर परिचालक ने ही युवती को गोद में उठाकर बस से नीचे उतारा।

ये दृश्य  देखकर  बस का हर एक यात्री भावुक था। हालांकि, ये अपडेट उपलब्ध नहीं हुआ है कि मेडिकल कॉलेज में युवती की हालत की स्थिति क्या है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो चालक व परिचालक के सेवाभाव व मानवता की वजह से युवती की हालत स्थिर नजर आने लगी थी। यात्रियों ने बताया कि यात्रियों के प्रति ऐसा सेवाभाव रखने वाले चालकों व परिचालकों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *