हिमाचली परंपरा – राक्षस सुंदर कपड़े वाली महिलाओं को उठाकर ले जाता है इसलिए नहीं पहनती….

हिमाचली परंपरा - राक्षस सुंदर कपड़े वाली महिलाओं को उठाकर ले जाता है इसलिए नहीं पहनती

Himachal Pradesh :- आज दुनिया 21 वीं सदी में पहुंच चुकी है, लेकिन आज भी ऐसी कई परम्पराएं हैं, जिनके बारे में जानकार लोगों को बड़ी हैरानी होती है।ख़ास कर भारत में अभी भी कुछ रीती रिवाज़ ऐसे है जिन पर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है लोग भी हैरत में पड़ जाते है कि वाकई में आज भी भारत में इस तरह की चीजें मौजूद हैं। देश की हर जगह पर आज भी कुछ रीती रिवाज हैं, जिसका पालन वहां के लोगों द्वारा बखूबी किया जाता है।

 शादीशुदा महिलाओं को 5 दिन तक निर्व*स्त्र रहना

इसी में से एक है पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश की मणिकर्ण घाटी का पीणी गांव जहाँ पर आज भी अजीबोगरीब परम्परा निभाई जाती है। यहां की महिलाएं सावन महीने में एक अनोखी रस्म में शामिल होती हैं। यहाँ के स्थानीय लोगो का कहना है कि शादीशुदा महिलाओं को 5 दिन तक निर्व*स्त्र रहना चाहिए। आप भी हमारी तरह यही सोच रहे हैं कि ऐसा क्यों, तो चलिए आपको इस परंपरा के बारे में बताते हैं।

परंपरा को गांव के हर घर में निभाया जाता

जैसा कि हमने बताया कि शादीशुदा महिलाओं को पांच दिनों तक कपड़े नहीं पहनने होते है यहाँ पर । क्यूँकि अगर कोई भी महिला कपड़े पहन लेती है, तो उसे कोई भी अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और उसके घर में कोई अन*होनी हो सकती है, यहाँ के लोगों का मानना है इसलिए इस परंपरा को गांव के हर घर में निभाया जाता है।

उचित दूरी बनाये रहते

यह सिलसिला यही खत्म नहीं होता है क्यूँकि इन पांच दिनों तक पति और पत्नी आपस में बात नहीं करते, वह इस दौरान एक दूसरे से उचित दूरी बनाये रहते हैं। महिलाएं जब इस परंपरा का पालन करती हैं, तो पुरुष को शराब का सेवन नहीं करना होता। बता दें, 17 अगस्त से 21 अगस्त के बीच ये परंपरा चलती है। स्थानीय लोग मानते हैं कि अगर इस तरह की परंपरा नहीं निभाई गई, तो देवता नराज हो जाएंगे। और उनका बुरा समय शुरू हो जायेगा

देवता उनकी रक्षा करते

इसके पीछे की रोचक कहानी यह है ,जो यहां के लोगो द्वारा बताई जाती है कि लाहुआ घोंड देवता जब इस गांव में आए थे, तो यहां उस दौरान राक्षसों ने आंत*क मचाया हुआ था, लेकिन देवता के पीणी में आते ही राक्षसों का विनाश हो गया। इसके बाद से ही ये परंपरा चली आ रही है, जिसे आज भी वहां के लोग निभा रहे हैं। कहा जाता है कि सदियों पहले एक राक्षस सुंदर कपड़े पहनने वाली महिलाओं को उठाकर ले जाता था। माना जाता है कि लाहुआ देवता आज भी इस गांव में आते और बुराइयों से उनकी रक्षा करते हैं।

5 दिन कपड़ों से दूर रहती

लेकिन जैसे-जैसे समय बढ़ा है वैसे-वैसे लोगों की दिनचर्या में बदलाव देखने को मिला है। तो अब स्थानीय लोगो ने भी दूसरा तरीका अपनाया है इस परम्परा को कायम रखने का अब इस परंपरा का पालन करने के लिए महिलाएं पांच दिन तक कपड़े नहीं बदलती। वे केवल ऊन से बना पट्टू ओढ़कर रहती हैं।, लेकिन 5 दिन कपड़ों से दूर रहती हैं। इन दिनों में गांव में मां*स-मदि*रा का सेवन भी नहीं होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *