किन्नौर में चौरा टनल के पास भू*स्खलन, NH-5 फिर बंद

किन्नौर में चौरा टनल के पास भू*स्खलन

किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे 5 पर एक बार फिर भू*स्खलन हो गया। जिससे नेशनल हाईवे पांच वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। दरअसल
अब निगुलसरी के बाद अब चौरा टनल के पास भारी भरकम पत्थरों के गिरने से नेशनल हाईवे पांच फिर से पूरी तरह बंद हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे अचानक भारी भू*स्खलन और पत्थरों के गिरने से नेशनल हाईवे बंद हो गया।

अब नेशनल हाईवे पांच बंद होने से किन्नौर का संपर्क शिमला जिले से पूरी तरह से कट गया है। वहीँ इस हाईवे के बंद होने से किसानों बागवानों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गयी है। क्यूंकि इन दिनों सेब सीजन पीक पर है। वहीँ मटर की फसल भी पक कर तैयार है। नेशनल हाईवे पांच बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं। किनौर जिले में बार-बार नेशनल हाईवे पांच बंद होने से इस बार सेब सीजन में बागवानों को परेशानी में डाल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *