किन्नौर की चोटियों पर बर्फ़बारी, प्रदेश में 20 सितंबर तक बरसेंगे मेघ

प्रदेश के कई ज़िलों में आज फ्लैश-फ्लड का अलर्ट, कल से धीमा पड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मौसम लगातार करवट ले रहा है। किन्नौर की चोटियों पर बर्फ़बारी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश में कई इलाकों में बारिश का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मंडी में नौ मील के पर मलबा गिर रहा है जिसके चले मार्ग कभी भी बंद हो जाता है । किन्नौर के र निगुलसरी में 14 घंटे बाद एनएच बहाल हो सका। वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार से हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 सितंबर तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।

लाहौल स्पीति की चोटियों पर शुक्रवार रात बर्फबारी हुई है । वहीँ कुल्लू में रातभर बारिश का दौर जारी रहा। लाहौल घाटी में अब ठंड बढ़ गई है। रोहतांग दर्रा के साथ शिंकुला, हनुमान टिब्बा, लदाखी पीक, शिंकुला के साथ बारालाचा दर्रा में भी बर्फबारी हो रही है। शिमला में 50, भुंतर में 23, धर्मशाला में 53, पालमपुर में 68, सोलन में 22, मनाली में 28, कांगड़ा में 46, मंडी में 58, कुफरी में 51 और पांवटा साहिब में 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *