जानिए किस दिन कौन से श्राद्ध का महत्व और तिथियां

इस दिन से शरू होगा पितृपक्ष , जानिए कब कोनसी श्राद्ध

Pitru Paksha will start from this day, know when which Shradh will be performed

17 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत होने जा रही है। हिन्दू समाज में पितृ पक्ष की अपनी मान्यताएं है। श्राद्ध में तर्पण कर ही पितरों का ऋण चुकाया जा सकता है। इससे पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि यानी 17 सितंबर से श्राद्ध शुरू होने जा रहा है। श्राद्ध में तीन पीढ़ियों तक पितरों को तर्पण और पिंडदान देने का विधान है। तर्पण और पिंडदान पितरों की पुण्य (मृत) तिथि पर दिया जाता है। श्राद्ध में तर्पण के जरिये ही पितरों का ऋण चुकाया जा सकता है।

बता दें की अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि 2 अक्तूबर तक पितृ पक्ष रहेगा। श्राद्ध के दौरान सबसे पहले हाथ में जल लेकर पितरों को अर्पित करने को तर्पण कहा जाता है। इसके बाद दोनों हाथ जोड़कर पितरों का ध्यान कर उन्हें जल ग्रहण करने की प्रार्थना करनी चाहिए। तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

कब कौन सा होगा श्राद्ध

पूर्णिमा का श्राद्ध- 17 सितंबर
प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध – 18 सितंबर
दूसरा श्राद्ध – 19 सितंबर
तीसरा श्राद्ध – 20 सितंबर
चौथा श्राद्ध – 21 सितंबर
पांचवा श्राद्ध – 22 सितंबर
षष्ठी और सप्तमी तिथि का श्राद्ध – 23 सितंबर
अष्टमी तिथि का श्राद्ध – 24 सितंबर
नवमी तिथि का श्राद्ध – 25 सितंबर
दशमी तिथि का श्राद्ध – 26 सितंबर
एकादशी तिथि का श्राद्ध – 27 सितंबर
द्वादशी तिथि का श्राद्ध – 29 सितंबर
त्रयोदशी तिथि का श्राद्ध – 30 सितंबर
चतुर्दशी तिथि का श्राद्ध – 1 अक्तूबर
सर्व पितृ अमावस्या, पितृ पक्ष समाप्त- 2 अक्तूबर को होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *