Landslide occurred in Sanjauli, Shimla, a car got trapped
शिमला में 2 दिन हुई भारी बारिश के बाद संजौली में बड़ा भूस्खलन हुआ है । इस भूस्खलन से नगर निगम के इंजन घर वार्ड में बने खेल के मैदान की दीवार ढह गई है। इसके चलते मैदान के बड़े हिस्से में दरार आ गई है। दीवार ढहने से एक कार और एक ढारा चपेट में आ गया है। भूस्खलन शनिवार रात को हुआ है।
चपेट में आई कार
जानकारी के मुताबिक यह खेल का मैदान शिमला नगर निगम के अंतर्गत आता है। वहीँ संजौली शिमला का सबसे भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है। इस खेल के मैदान में बच्चे और युवा खेलने आते है । खास बात यह रही कि इस दौरान मैदान में कोई नहीं था और न ही कोई जानी नुकसान यहां पर हुआ है, लेकिन दीवार ढहने से एक गाड़ी और एक ढारा चपेट में आ गया है। दीवार के अगले हिस्से पर भी गिरने का खतरा बन गया है। अब नगर निगम शिमला ने दो अन्य ढारों को भी खाली कराने के निर्देश जारी किये है।
