धर्मशाला पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, दलाई लामा से की मुलाकात

धर्मशाला पहुंचे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, दलाई लामा से की मुलाकात

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू यात्रा के लिए आज मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके यहां आने या दलाई लामा के अरुणाचल दौरे पर किसी अन्य देश को कोई आपत्ति नहीं होना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा की वे धर्मगुरु दलाई लामा को दोबारा अरुणाचल प्रदेश आने का आमंत्रित करेंगे। वे शुक्रवार को tibetan buddhist temple में धर्मगुरु से मुलाकात करेंगे और साथ ही उनकी लंबी उम्र के लिए होने वाली पूजा में हिस्सा लेंगे।

हालांकि जून में अमेरिका में घुटनों का सफल ऑपरेशन करवाने के बाद दलाई लामा बीते सप्ताह ही धर्मशाला लौटे हैं। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के साथ कई MLS , कैबिनेट मंत्री, एक सांसद वीरवार दोपहर बाद कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे।पत्रकारों से बातचीत करते हुए खांडू ने कहा कि वे यहां दलाई लामा की लंबी उम्र की प्रार्थना में हिस्सा लेने आए हैं।

अरुणाचल प्रदेश से लगभग दो हजार से ज्यादा लोग पहले से ही यहां मौजूद हैं। वे सभी दलाई लामा की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। 3 सितंबर से पांच दिवसीय प्रार्थनाएं शुरू की गई थीं। 7 सितंबर यानी कल के आख़री दिन दलाई लामा भी प्रार्थना में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *