https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/1265466610844979
राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जय भारत सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेकर केंद्र के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया गया है | इसी के मद्देनजर उपायुक्त बिलासपुर कार्यालय परिसर में भी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व पूर्व विधायकों ने मिलकर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ धरना दिया |
वहीं इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री रामलाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा सांसदों द्वारा भी लोकसभा में नेहरू व गांधी परिवार पर टिप्पणी की जाती रही है | बावजूद इसके उनके खिलाफ आजतक कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लायी गयी और राहुल गांधी द्वारा मोदी शब्द पर टिप्पणी किये जाने पर उनकी सदस्यता रद्द कर दी गयी जो कि लोकतंत्र की हत्या है | साथ ही रामलाल ठाकुर ने राहुल गांधी की लोकप्रियता व 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के डर से इस तरह का कदम उठाए जाने की बात कहते हुए आने वाले समय में शहर से लेकर गली मोहल्ले में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना दिए जाने की बात कही है |
वहीं कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष अंजना धीमान ने भी केंद्र की मोदी सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाते हुए राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र के ख़िलाफ़ बताया है |
